रेवाड़ी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया है। गाड़ी संख्या 09702 रेवाड़ी-रींगस स्पेशल 28 फरवरी को एक ट्रिप के लिए रेवाड़ी से सुबह 5.15 बजे रवाना होकर 8.20 बजे रींगस पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवड़ा, डाबला, नारनौल और अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस स्पेशल रेलसेवा में कुल 16 डिब्बे होंगे, जिनमें 14 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं।