फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्टेडियम कंवाली की टीम ने जीकेएस को एक गोल से हराया

Tue, 01 Jul 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 17कंवाली स्थित ग्रामीण खेल स्टेडियम में एकत्रित हुए खिलाड़ी। स्रोत : कोच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। कंवाली स्थित ग्रामीण खेल स्टेडियम में सोमवार को इंटर नर्सरी हाॅकी प्रतियोगिता हुई। पहली हॉकी प्रतियोगिता में स्टेडियम कंवाली की टीम ने जीकेएस कंवाली को आठ के मुकाबले एक गोल से पराजित किया।
स्टेडियम कंवाली की टीम के खिलाड़ी भास्कर खोला, प्रियांशु, उमंग, ऋतिक, परवीन, उत्तम, कार्तिक, जयेश, मयंक, पीयूष, आशीष और गौतम ने खेल का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में पंचायत कंवाली की टीम ने जीएसएसएस मोतला को चार गोल से पराजित किया। पराजित टीम कोई गोल नहीं कर सकी। पंचायत कंवाली की टीम के खिलाड़ी विपिन, रोहित, मयंक, शुभम, आक्षित, कार्तिक, निखिल, संयम और अनंत ने अच्छा खेल दिखाया।
तीसरे मैच में जीएसएसएस गर्ल्स की टीम ने कनीना को 11 के मुकाबले एक गोल से पराजित किया। जीएसएसएस गर्ल्स की टीम की खिलाड़ी कीर्ति, दिव्या, ज्योति, निखिल, छलकारी, प्रियांशु, रिमी, महक, खुशबू, प्राची, दीपिका, कनिका, भारती और रिंकी का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा।
हॉकी प्रशिक्षक विरेंद्र सिंह यादव ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि केवल अभ्यास करना ही काफी नहीं है बल्कि यहां प्राप्त अनुभव को प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदर्शित करने की जरूरत है। प्रतियोगिताओं में प्रतिभा को निखारने का अवसर तो मिलता ही ।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करने के साथ प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। इससे पहले प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की आठ टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

हाकी नर्सरी के प्रशिक्षक पंकज यादव ने कहा कि नर्सरी आरंभ होने के बाद खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे। इसी उद्देश्य से इंटर नर्सरी हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें क्षेत्र के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस मौके पर खेल विभाग की ओर से कपूर सिंह, ट्रेजर विभाग से संजय के साथ टीम इंचार्ज और प्रशिक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें