फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कबड्डी स्पर्धा में रोहतक के गांव गद्दी खेड़ी की टीम रही विजेता

Sat, 09 Aug 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नांगल मूंदी। प्रत्येक वर्ष की तरह गांव नांगल मूंदी में अखाड़ा खेलकूद खेलकूद प्रतियोगिता मेले और भंडारे का आयोजन शनिवार को किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में रोहतक जिले के गांव गद्दी खेड़ी की टीम ने झज्जर के गांव सीबीपुर को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया।
मुख्य अतिथि गुरुग्राम की पुलिस अधीक्षक उपासना यादव, कमल सिंह यादव, राजू यादव व मंदिर कमेटी ने विजेता टीम को 61 हजार और उपविजेता टीम को 41 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल में हारने वाली टीम सांगवान भिवानी व राजू धारूहेड़ा को 5100-5100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। बेस्ट रेडर अंकित निदाना व बेस्ट कैचर मनजीत सीबीपुर व साहिल को 2100 रुपये प्रदान किए गए।
कमेटी प्रधान रमेश कुमार व सचिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि बाबा ताराचंद दास की स्मृति में मेला, रात्रि जागरण, भंडारा, खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जागरण व भंडारे का आयोजन नांगल निवासी सूबेदार अशोक कुमार के सहयोग से किया गया। रात्रि जागरण में भूपेंद्र पालिया रेवाड़ी, राजू गोला तिजारा, मधुर शर्मा भिवानी व पूनम चौधरी रोहतक भजन सुनाकर लोगों को मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि युवा खेलों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें तो वे खुद नशे से दूर हो सकते हैं। कमल सिंह ने 11 हजार व प्रोग्राम की अध्यक्षता कर रहे राजू यादव ने एक लाख रुपये मंदिर कमेटी को दिए। संचालन एडवोकेट सूर्यकांत यादव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें