साइबर ठगों ने एक इंश्योरेंस एजेंट से 38 लाख 78 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित कृष्णा नगर निवासी निखिल शर्मा ने बताया कि वह एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है। 5 जुलाई को उसके वॉट्सऐप पर एक मैसेज आया, जिसमें उसे शेयर मार्केट में निवेश करने का लालच दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद उसे एक ऐप से जोड़ा गया और 22 जुलाई को पहली बार 50 हजार रुपये निवेश करवाए गए। आरोपियों ने झांसे में लेकर निखिल से बार-बार पैसे डलवाए और 5 अगस्त तक वह कुल 38 लाख 78 हजार रुपये भेज चुका था। जब ठगों ने और पैसे मांगे, तो उसे धोखाधड़ी का एहसास हुआ। इसके बाद उसने साइबर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।