संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। कृष्ण नगर स्थित महिला रीजनल सेंटर के वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजलि यादव के नेतृत्व में इंटर-कॉलेज क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका संचालन अंजलि व वंदना ने किया। अर्थवेद सोसाइटी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में क्विज प्रतियोगिता में राजकीय महिला महाविद्यालय की टीम प्रथम रही।
क्विज प्रतियोगिता में राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी, एसके राजकीय महाविद्यालय कंवाली, राजकीय महाविद्यालय नाहड़, राजकीय महाविद्यालय कोसली और रीजनल सेंटर के कॉमर्स विभाग की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के ज्ञान और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ावा देना था।
राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी की टीम से खुशी, प्रियंका व खुशबू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रीजनल सेंटर कृष्ण नगर की टीम से कोमल, अनीशा व जागृति द्वितीय स्थान पर रहीं। जबकि राजकीय महाविद्यालय नाहड़ की टीम से रितू व महक तृतीय स्थान पर रहीं।
रीजनल सेंटर के निदेशक प्रो. बलबीर सिंह ने सभी प्रतिभागी टीमों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने में सहायक होते हैं। प्रतियोगिता का समापन पर डॉ. अनिल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डॉ. प्रवेश भारद्वाज, डॉ. प्रदीप शर्मा, अजयपाल, ज्योति यादव, सुनीता यादव, मधुबाला, निर्मला, सुशीला, डॉ. अनीता देवी व अंजू शर्मा उपस्थित रहीं।