फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: किसानों व मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन, एसडीएम संभाला मोर्चा

विज्ञापन
फोटो: 32रेवाड़ी। लघु सचिवालय गेट के बाहर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए किसान नेता। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) जिला रेवाड़ी की टीम ने शुक्रवार को स्थानीय किसानों और मजदूरों के साथ मिलकर जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने डीसी कार्यालय के सामने दरी बिछाकर धरना शुरू किया।
विज्ञापन

हालात को संभालने के लिए लघु सचिवालय के गेट को बंद करना पड़ा और एसडीएम मौके पर पहुंचे जिन्होंने करीब एक घंटा प्रदर्शनकारियों के बीच रहकर उनकी बातें सुनीं।
यूनियन के प्रधान समय सिंह ने बताया कि किसानों और मजदूरों की कई महत्वपूर्ण मांगे अभी तक अधूरी हैं। इनमें प्रमुख मांगें 2024-25 की ओलावृष्टि का मुआवजा तुरंत दिया जाए। 2023 के भावांतर के बकाया पैसे जारी किए जाएं।
विज्ञापन

बाजरा की फसल का नुकसान 70 से 100% तक हुआ है लेकिन सरकार ने सिर्फ 33 प्रतिशत दिखाया है। बाजरे की खरीद 20 सितंबर से शुरू की जाए अन्यथा किसानों को प्रति क्विंटल 1 हजार रुपये भावांतर दिया जाए। पिछले साल की बीमा राशि अभी तक नहीं मिली।
चमार कॉलोनी और किशनगढ़ गांव में पानी भरने व मकान क्षतिग्रस्त होने का मुआवजा दिया जाए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को 1 घंटे का अल्टीमेटम दिया। आखिरकार मौके पर पहुंचे एसडीएम साहब ने किसानों का ज्ञापन लिया और माइक पर आश्वासन दिया कि सभी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी और 15 दिन के अंदर समाधान किया जाएगा।
साथ ही, यूनियन पदाधिकारियों के साथ जल्द ही बड़ी बैठक की जाएगी। एसडीएम के आश्वासन के बाद किसानों ने सचिवालय गेट पर से धरना समाप्त किया लेकिन चेतावनी दी कि अगर हमारी मांगें तय समय पर पूरी नहीं हुईं तो 15 दिन बाद सचिवालय गेट पर ताला जड़ देंगे और फिर भी अनदेखी हुई तो सड़क जाम आंदोलन करेंगे।
इस मौके पर राजेंद्र कुमार गेरा, ओपी लोहाना, राजकुमार, शीशराम साहब, हरफूल, वेद सुल्तानिया, मुन्नी बूढ़पुर, ममता यादव, मनीषा यादव, मनफूल चौधरी, वीरेंद्र खेड़ा समेत कई किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें