फोटो: 31रेवाड़ी। काली माता मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में उपस्थित श्रद्धालु। स्रोत: आ
रेवाड़ी। काली माता मंदिर संत धाम में साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का छठे दिन दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रविंद्र आशावादी व पंडित दिलीप शास्त्री पहुंचे तथा दीप प्रज्वलित किया। मंदिर महंत अभय महाराज व कमेटी सदस्य की ओर से अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। रविंद्र आशावादी ने बताया कि छठे दिन प्रभु भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह की झांकी निकाली गई। कथा व्यास पुरुषोतम महाराज ने कहा कि 14 सितंबर को 8 बजे हवन व 11 बजे से भंडारा आयोजित किया जाएगा। संवाद