फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्टेडियम का मैदान समतल नहीं, संसाधनों का भी टोटा

Sun, 13 Sep 2026 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। मनेठी स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम का मैदान समतल नहीं है। यहां पेयजल, प्रकाश और शौचालय की सुविधा नहीं है जिससे खिलाड़ियों को परेशानी होती है। मैदान पर अभ्यास करते समय गिरने से खिलाड़ी घायल होते हैं। अगर यहां खिलाड़ियों को सुविधाएं मिलें तो वे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन

स्टेडियम की चारदीवारी भी कई स्थानों से क्षतिग्रस्त है। प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से शाम के समय अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को दिक्कत होती है।
खिलाड़ी पंकज, सोनू, कर्मबीर और राहुल ने बताया कि स्टेडियम की स्थिति सुधारने को लेकर वे कई बार जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
खिलाड़ियों का कहना है कि खेल सुविधाओं की कमी के कारण कई युवा नियमित अभ्यास नहीं कर पाते। ग्रामीण सुनील, मुकेश व राकेश ने कहा कि सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की बात करती है, लेकिन गांवों के खेल मैदानों की स्थिति सुधारे बिना यह लक्ष्य पूरा करना मुश्किल है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से स्टेडियम की चारदीवारी की मरम्मत, मैदान को समतल कराने, जल निकासी की व्यवस्था करने और पेयजल, शौचालय, बैठने और प्रकाश की सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। खिलाड़ियों का कहना है कि समय रहते सुविधाएं मिलें तो स्टेडियम क्षेत्र की नई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का बेहतर माध्यम बन सकता है।

अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें