फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रास मार्केट के दुकानदारों ने नप की पार्किंग व्यवस्था पर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद (नप) ने जिन छह जगहों पर वाहन पार्किंग बनाने को लेकर कवायद शुरू की है, उनमें से दो जगहों पर अब विरोध शुरू हो गया है। सेक्टर पांच में प्रस्तावित पार्किंग व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने विरोध जताया है। साथ ही अधिकारियों को अपनी शिकायत सौंप चुके हैं। अब मंगलवार को ब्रास मार्केट के व्यापारी भी पार्किंग व्यवस्था का विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने नगर परिषर पहुंच कर चेयरपर्सन के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

नगर परिषद रेवाड़ी के मौजूदा सदन का हाल में एक साल पूरा हुआ है। शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने और सर्कुलर रोड पर लगने वाले जाम की समस्या का पूर्ण समाधान करने के लिए नगर परिषद ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करके शहर में छह जगह वाहन पार्किंग उपलब्ध कराने की नई व्यवस्था लागू की है। इसका व्यापारी विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें प्रतिदिन अपने प्रतिष्ठान पर पहुंचना होगा और पार्किंग में वाहन रखने पर शुल्क देना होगा। बीएमजी मॉल के सामने सेक्टर 5 वाली जगह पर भी पार्किंग का विरोध हो रहा है। कुछ सामाजिक संस्थाएं भी नई पार्किंग व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रही हैं।
व्यापारी बोले-पार्किंग स्थल जहां बनाया जा रहा वह भूमि अपने पैसे से खरीदी है
मंगलवार को बावल चौक के समीप ब्रास मार्केट के व्यापारियों पवन कुमार, पवन यादव, अमित स्वामी, मुकेश, बलबीर, मनोज यादव, कर्मवीर यादव, मोहित बंसल, नीरज गुप्ता, मीनू गोयल, लक्की, मोनू, राकेश मनचंदा ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उनका कहना था कि वाहन पार्किंग सुविधा लागू करने से पहले नगर परिषद को व्यापारियों के साथ विचार विमर्श करना चाहिए था, मगर ऐसा नहीं किया गया। उनका कहना था कि यह जमीन सरकार से पैसे देकर खरीदी गई है और हमें यहां क्या-क्या सुविधा चाहिए, उसके लिए हमसे बात जरूर की जानी चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमें ब्रास मार्केट में वाहन पार्किंग व्यवस्था पर एतराज है।
विज्ञापन

‘नगर परिषद अपना यह निर्णय हम पर न थोपे’
व्यापारियों ने कहा कि व्यापारी वर्ग स्पष्ट तौर पर एकमत है। नगर परिषद अपना यह निर्णय हम पर न थोपे। कोरोना की वजह से बाजार में खरीदारी पर गहरा असर पड़ा है और ऐसे में वाहन पार्किंग व्यवस्था में दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहक की जेब पर भी आर्थिक बोझ पड़ेगा। ऐसा होने से जो व्यक्ति हमसे सौ रुपये का सामान खरीदने आया है, वह अपनी सहूलियत के लिए अपना वाहन साथ लाता है, मगर वाहन पार्किंग व्यवस्था की वजह से वह यहां खरीदारी करने से कतराएगा।
14 जनवरी से पूरे शहर में निर्धारित जगहों पर होनी पार्किंग की व्यवस्था
शहर में वाहन पार्किंग का टेंडर लेने वाली सांवरिया इंटरप्राइजेज के विपिन यादव ने कहा कि प्रशासन की ओर से वाहन पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने की अनुमति हमें नगर परिषद की ओर से दी गई है। ब्रास मार्केट में दुकानदारों से बातचीत करने आए थे। 14 जनवरी से पूरे शहर में निर्धारित जगहों पर वाहन पार्किंग सुविधा उपलब्ध करानी थी। ब्रास मार्केट के दुकानदारों ने दो दिन का समय मांगा है। नगर परिषद की ओर से इनको जो जवाब मिलेगा, उसके अनुसार अगला कदम उठाया जाएगा। हम प्रशासन और दुकानदारों के सहयोग से शहरवासियों को वाहन पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें