फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सातवीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई, गो रक्षा दल को 21 हजार रुपये दिए

Sun, 15 Nov 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उप​स्थित ​खिलाड़ी। स्रोत: क्लब
विज्ञापन
कोसली। राजीव गांधी स्टेडियम कोसली में रविवार को युवा क्लब की ओर से सातवीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, युवाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महंत शिवपुरी महाराज, ग्राम सरपंच रामकिशन और गो रक्षा दल ब्लॉक नाहड़ की टीम ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान गो रक्षा दल की टीम को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में युवा क्लब की ओर से ज्ञानेंद्र गुरु ने बीमार गोवंश और बेसहारा पशुओं की सेवा के लिए गो रक्षा दल ब्लॉक नाहड़ की टीम को 21 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की।
गो रक्षा दल के ब्लॉक प्रधान मोहित यादव ने इस सहयोग के लिए ज्ञानेंद्र गुरु और क्लब के सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि टीम को जो सम्मान और अपनापन मिला है, उससे सामाजिक कार्यों और गोसेवा को आगे बढ़ाने के लिए नई ऊर्जा मिलेगी।
विज्ञापन

मोहित यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी है। इससे गांवों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। ग्रामीण स्तर पर तैयार खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया, ताकि देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीते जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें