फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जेएलएन नहर में पहुंचा पानी, टैंकों को भरने का काम शुरू

Sun, 15 Nov 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जेएलएन नहर से टैंको में गिरता पानी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) नहर में पानी पहुंचने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग ने वाटर टैंकों को भरने का काम शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से 17 नवंबर से शहर में नियमित पेयजल सप्लाई शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद शहरवासियों को लगातार 16 दिनों तक नहरी पानी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

नहर में पानी पहुंचने से पिछले कई दिनों से पेयजल संकट का सामना कर रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। सोनीपत के खूबड़ू हेड से 12 नवंबर को जेएलएन नहर में पानी छोड़ा गया था। इसके 14 नवंबर तक रेवाड़ी पहुंचने की संभावना जताई गई थी।
नहर में 23 अक्तूबर को पानी का बहाव बंद होने के बाद शहर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार नहर में 24 दिन पानी बंद रहता है और 14 दिन पानी चलता है। नहरबंदी के दौरान जलघरों में उपलब्ध पानी का भंडारण बनाए रखने के लिए विभाग को सप्लाई में कटौती करनी पड़ी थी।
विज्ञापन

नहर में पानी बंद होने के कारण जनस्वास्थ्य विभाग ने 31 अक्तूबर से 15 नवंबर तक शहर में एक दिन छोड़कर पेयजल सप्लाई करने का निर्णय लिया था। इस व्यवस्था से शहर की करीब 70 प्रतिशत आबादी प्रभावित हुई थी।
वार्ड नंबर 1 से 23 तक के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति में कटौती की गई थी। दिवाली के अवसर पर विभाग ने 7 से 9 नवंबर तक लगातार तीन दिन पानी की सप्लाई की थी, लेकिन 10 नवंबर से फिर पुराना शेड्यूल लागू कर दिया गया था।


आठ टैंकों में होता है पानी का भंडारण
शहर की पेयजल व्यवस्था मुख्य रूप से कालाका और लिसाना स्थित वाटर वर्क्स पर निर्भर है। इन दोनों जलघरों में कुल आठ वाटर टैंक हैं। इनमें पांच टैंक कालाका और तीन टैंक लिसाना में स्थित हैं। कालाका जलघर से शहर के वार्ड नंबर 1 से 23 तक करीब 70 प्रतिशत आबादी को पानी की आपूर्ति होती है, जबकि लिसाना जलघर से वार्ड नंबर 24 से 32 तक के क्षेत्रों में जलापूर्ति की जाती है। नहर से पहुंचने वाले पानी को पहले इन टैंकों में एकत्रित किया जाता है। इसके बाद पानी का शोधन कर पाइपलाइन के माध्यम से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता है। फिलहाल विभाग की ओर से टैंकों में पर्याप्त पानी का भंडारण करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि 17 नवंबर से सभी क्षेत्रों में नियमित सप्लाई शुरू की जा सके।


वर्जन:
जेएलएन नहर में पानी पहुंच गया है। कालाका और लिसाना वाटर वर्क्स के टैंकों को भरने का काम शुरू कर दिया गया है। 17 नवंबर से शहर में नियमित पेयजल सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। नहर में पानी उपलब्ध रहने तक लगातार 16 दिनों तक शहरवासियों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।-हेमंत कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें