फोटो: 30रेवाड़ी। गांव खुर्शीदनगर में शहीदों को नमन करते हुए ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
कोसली। नाहड़ ब्लॉक के गांव खुर्शीदनगर में भारत-चीन के बीच युद्ध में शहीद हुए शेर सिंह व शहीद देवी सहाय की मूर्ति पर समस्त ग्रामवासियों ने पुष्प अर्पित कर प्रसाद वितरित किया। वहीं पूर्व उप जिला प्रमुख जगफूल यादव ने कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि उन्हें बड़ा गर्व है कि भारत चीन के युद्ध में उनके गांव के दो योद्धाओं ने दुश्मनों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त करने का काम किया। इस अवसर पर शहीद के पुत्र सूबेदार राजेंद्र, वीरेंद्र सिंह, सूबेदार नंद कुमार, सूबेदार रामपत सिंह, सूबेदार ईश्वर सिंह, सरपंच महावीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।