फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: श्रमिकों को अधिकारों के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
फोटो: 27रेवाड़ी। धारूहेड़ा ​स्थित लेबर चौक पर श्रमिकों को अ​भियान के बारे में जानकारी देती
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम अमित वर्मा के मार्गदर्शन में मंगलवार को धारूहेड़ा स्थित लेबर चौक श्रमिक सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रमिकों को उनके अधिकार, श्रमिक कानून और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कैंप में एडवोकेट निशा रानी और पैरा लीगल वॉलंटियर रमेश वशिष्ठ ने बाल मजदूरी, बंधुआ मजदूरी, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, श्रमिक अधिकार एवं सुरक्षा योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने श्रमिकों को दुर्घटना और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों से सुरक्षा, शिक्षा, विवाह और अन्य आवश्यक जरूरतों के लिए सहायता प्रदान करने की प्रक्रियाओं के बारे में भी बताया।
एडवोकेट निशा रानी ने बताया कि उच्चतम न्यायालय की तरफ से आमजन के लिए जारी टोल फ्री नंबर 15100 और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की हेल्पलाइन 01274-220062 पर हर तरह की कानूनी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें