फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आज दोपहर डेढ़ बजे बाद एनएच-48 पर गुरुग्राम-दिल्ली की तरफ खुलेगा रूट

Sun, 26 Jan 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रेवाड़ी। गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए सुरक्षा को मद्देनजर 26 जनवरी दोपहर डेढ़ बजे तक भारी माल वाहक व वाणिज्य वाहनों के गुरुग्राम, दिल्ली जाने पर रोक लगाई गई है।
एसपी मयंक गुप्ता ने जिला पुलिस ने सभी भारी माल वाहक, वाणिज्य वाहन चालकों से अपील की है कि वह 26 जनवरी को दोपहर डेढ़ बजे तक एनएच-48 (दिल्ली-जयपुर हाईवे) का प्रयोग करके गुरुग्राम-दिल्ली की तरफ यात्रा करने से परहेज करें । अधिक आवश्यकता होने पर एनएच-352 (झज्जर-रोहतक हाईवे) का प्रयोग करें। जिला पुलिस द्वारा जयपुर से दिल्ली, गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहनों को एनएच-48 (दिल्ली-जयपुर हाइवे) से एनएच-352 (झज्जर-रोहतक हाइवे) पर संगवाड़ी से डायवर्ट किया गया है। इसलिए दिल्ली एवं गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहन एनएच-352 (झज्जर-रोहतक हाइवे) का प्रयोग करें या दूसरे अन्य वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें।इसी तरह धारूहेड़ा से गुरूग्राम की ओर जाने वाले वाहनों को भिवाड़ी के रास्ते जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान धारूहेड़ा चुंगी से दिल्ली रोड एनएच-352 फ्लाईओवर चौक तक व राव अभयसिंह चौक से प्रजापति चौक तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। धारूहेड़ा से रेवाड़ी की ओर आने वाले वाहन दिल्ली रोड से एनएच-352 फ्लाईओवर से रामगढ़ फ्लाईओवर के नीचे से प्रजापति चौक आने के बाद आजाद चौक के रास्ते शहर में प्रवेश कर सकेंगे। समारोह में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पुलिस विभाग की ओर से प्रजापति चौक के पास नए बस स्टैंड की जमीन व भाजपा कार्यालय के पास खाली जमीन पर वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें