संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। जौनियावास गांव के पास स्थित एक बीयर बनाने की कंपनी में ऑपरेटर मोहन कुमार की मौत हो गई। कंपनी का कहना है कि हृदय गति रुकने से उसकी मौत हुई जबकि परिजनों वाटर कूलर में उतरे करंट की चटेप में आने से मौत होने का आरोप लगाया है।
उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ऑपरेटर मोहन कुमार सोमवार रात काम करते समय पानी पीने गया था। बताया जा रहा है कि उसी दौरान हृदय गति रुकने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने गेट पर शव रखकर धरना दिया।
यूनियन के कमचारियों ने मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।