फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मॉडल सोलर गांव प्रतियोगिता के लिए 14 गांव चयनित

Wed, 02 Jul 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मॉडल सोलर गांव प्रतियोगिता के लिए जिले के 14 गांव चयनित किए गए हैं। प्रतियोगिता में सौर ऊर्जा के सदुपयोग में प्रथम आने वाले गांव को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
मॉडल सोलर गांव प्रतियोगिता के लिए चयनित 14 गांवों में गांव महेश्वरी, डहीना, अकेड़ा, गोकलगढ़, नंदरामपुर बास, गुरावड़ा, घटाल महानियावास , रामपुरा, जैनाबाद, मनेठी, सीहा, भाकली, कोसली व नाहड़ शामिल हैं।
विज्ञापन

इनमें से एक गांव को मॉडल सोलर विलेज के रूप में चुना जाएगा जिसे एक करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वैकल्पिक ऊर्जा के तौर पर सौर ऊर्जा को सर्वश्रेष्ठ ऊर्जा माना गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत वर्ष फरवरी में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की थी, जिसके तहत योग्य पात्रों को अनुदान की राशि के साथ सोलर पावर सिस्टम दिया जाता है।
एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि बिजली वितरण निगम की ओर से गांव-गांव में लोगों के घरों पर सोलर एनर्जी के संयंत्र लगाए जा रहे हैं। योजना के तहत सौर ऊर्जा का प्रयोग कर एक परिवार अपने बिजली बिल को शून्य तक ला सकता है।
विज्ञापन

इस साल 26 मई से 26 नवंबर तक की अवधि के बीच जिस गांव में सबसे अधिक सोलर पैनल लगे होंगे, उसका चयन इस पुरस्कार के लिए किया जाएगा।
पंचायत को दिया जाएगा 75 प्रतिशत तक अनुदान
एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य हर जिले के एक गांव को सौर ऊर्जा की दृष्टि से आदर्श गांव के रूप में चुना जाना है। ताकि दूसरे गांवों को भी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को अपनाने के लिए प्रेरणा मिल सके। सोलर एनर्जी सिस्टम को घर में बिजली के प्रयोग तथा खेतों में ट्यूबवेल आदि चलाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। सरकार की ओर से एससी व बीसी चौपाल में सोलर पावर सिस्टम लगवाने के लिए पंचायत को 75 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें