फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: व्यायामशाला के ऊपर गुजर रही बिजली लाइन हटाई गई

Thu, 19 Nov 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। गांव खरखड़ा स्थित सार्वजनिक योग एवं व्यायामशाला के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को हटवा दिया गया है। इसके अलावा क्षतिग्रस्त शौचालयों और पानी की टंकी की भी मरम्मत कराई गई है। हालांकि, परिसर में लगी स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं।
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण रात होते ही पूरे परिसर में अंधेरा छा जाता है। इससे यहां आने वाले युवाओं और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गांव खरखड़ा में वर्ष 2019 में सार्वजनिक व्यायामशाला का निर्माण करवाया गया था। इसके ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनी हुई थी। फुटपाथ के बीच में बिजली का खंभा होने से भी परेशानी थी। इसके अलावा शौचालय क्षतिग्रस्त थे और पानी की टंकी भी खराब हो चुकी थी।
विज्ञापन

इन समस्याओं को लेकर ग्रामीणों की ओर से संबंधित विभागों के समक्ष शिकायत उठाई गई। समाधान नहीं होने पर मामला हरियाणा मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा।
आयोग ने संबंधित विभागों से जवाब और कार्रवाई रिपोर्ट तलब की। इसके बाद दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की धारूहेड़ा इकाई ने बिजली लाइन को शिफ्ट करवा दिया।
वहीं, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट में शौचालयों और पानी की टंकी की मरम्मत करवाकर उन्हें चालू स्थिति में होने की जानकारी दी गई। विभागों ने कार्रवाई के साक्ष्य भी आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए। इसके बाद आयोग के सदस्य दीप भाटिया की पीठ ने शिकायत का निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें