फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुलिस टीम ने दो गांवों में ग्रामीणों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

Tue, 27 Oct 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
ग्रामीणों के बीच पहुंची पुलिस की नशामु​क्ति टीम। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। नशा मुक्ति टीम ने गांव बधराना और बैरवाल में घर-घर जाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। एएसआई जितेंद्र ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज को नुकसान पहुंचाता है। इससे युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई, खेल और अपने लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए तथा नशे से दूर रहना चाहिए। ग्रामीणों से गांव में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का आह्वान किया गया।
अभियान के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। टीम ने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड और बैंक संबंधी निजी जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि ठगी की रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोकने के प्रयास किए जा सकें।
विज्ञापन

टीम ने हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात संकेतों का पालन करने की जानकारी दी। आपातकालीन स्थिति में डायल 112 पर सूचना देने की अपील की गई। नशे की बिक्री या इससे जुड़ी गतिविधियों की सूचना हेल्पलाइन नंबर 1933 पर देने को कहा गया। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात भी कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें