फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरुषों की शिक्षाओं से मिलती है आगे बढ़ने की राह : अशोक

Tue, 27 Oct 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मह​र्षि वाल्मीकि चौक पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होते लोग। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
रेवाड़ी। लोक सेवा मंच के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को वाल्मीकि चौक पर महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान संगठन की कोर कमेटी के सदस्यों ने महर्षि वाल्मीकि को नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर अशोक प्रधान ने कहा कि महापुरुषों की शिक्षा समाज और राष्ट्र को आगे बढ़ने की राह दिखाती हैं। साधारण जीवन से असाधारण विद्वान बने महर्षि वाल्मीकि सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने रामायण की रचना के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मानवीय मूल्यों और जीवन दर्शन को जन-जन तक पहुंचाया।
अशोक प्रधान ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन बदलाव, ज्ञान और मानवता का संदेश देता है। माता सीता को आश्रय देना और लव-कुश को शिक्षा प्रदान करना उनके संवेदनशील एवं मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाता है।
विज्ञापन

उनकी शिक्षा आज भी प्रासंगिक हैं। महापुरुषों को केवल सम्मान देने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके विचारों को जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि लोक सेवा मंच जनसमस्याओं को उठाने के साथ महापुरुषों, शहीदों और धार्मिक अवसरों पर कार्यक्रम आयोजित कर सामाजिक जागरूकता बढ़ा रहा है।
इस अवसर पर मुकेश जांगिड़, महेश कौशिक, बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, नंदलाल यादव, राजीव कुमार, मदन लाल शर्मा, विजय सिंह यादव, रोहांश बिंदल, प्रो. सतीश यादव, चिराग कुमार, चंद्र प्रकाश, मोहनलाल और योगेंद्र सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें