संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। ग्राम गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल में मंगलवार को स्थानीय प्रशासनिक बोर्ड की बैठक हुई। इसमें वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भावी योजनाओं, गतिविधियों व बजट के प्रारूप पर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता स्थानीय प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन मनमीत सिंह ने की। प्राचार्य कैप्टन ब्रिजकिशोर ने मनमीत सिंह व बोर्ड सदस्यों का स्वागत किया। एलबीए चेयरमैन को एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बैठक का आरंभ पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन से किया गया। वित्त वर्ष 2024-25 में विद्यालय की शैक्षिक, प्रशासनिक, नवनिर्माण व लेखा संबंधी गतिविधियों पर चर्चा की गई। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भावी योजनाओं, गतिविधियों व बजट के प्रारूप पर चर्चा की गई।
एयर वाइस मार्शल मनमीत सिंह व बोर्ड सदस्यों ने बालिका छात्रावास, शिक्षक आवासीय परिसर, प्रशासनिक कार्यालय, अतिथि आवास व दूसरे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए। एयर वाइस मार्शल ने एनडीए लिखित परीक्षा व हिंदी ओलंपियाड में कैडेट्स की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर ग्रुप कैप्टन शरद आर केसकर भी उपस्थित रहे ।