फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राधा-कृष्ण के संगीतमय नृत्य पर झूमा पंडाल

विज्ञापन
राधा कृष्ण की वेशभूषा में प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत : कमेटी
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर की प्रमुख काॅलोनी टीपी स्कीम में गणेशोत्सव का तीसरा दिन राधा-कृष्ण की संगीतमय प्रस्तुति के नाम रहा। भजनों की धुन से पूर्व बाल कलाकारों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। समिति के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि टीपी स्कीम कॉम्प्लेक्स में सुबह गणपति पूजन व शाम को महिला संगीत हुआ।
विज्ञापन

बाल कलाकारों आरव गोयल, मीनल गोयल, रियाना सचदेवा, लवि, अविक, सारिका अग्रवाल, नव्या खुडानिया ने नृत्य किया। इसके बाद भक्ति संगीत की धुन पर सभी झूम उठे। बृज की गली-गली में मच गया शोर, आयो-आयो रे माखन चोर गीतों पर कलाकारों संग श्रद्धालुओं ने जमकर आनंद उठाया। मुकेश अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया।
आरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मौके पर पोस्ट आफिस मार्केट के प्रधान सुधीर यादव, उपप्रधान लवली दुआ, मास्टर ओमप्रकाश अग्रवाल, सुभाष सचदेवा, सतीश अग्रवाल, प्रधान विनय मलिक, उपप्रधान मोनू सचदेवा, कोषाध्यक्ष प्रेम गेरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें