फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गायों की पूजा-अर्चना के साथ ली रक्षा की शपथ

Fri, 31 Oct 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गाय की पूजा-अर्चना करते गणमान्य। स्रोत : परिषद - फोटो : राम मंदिर के तीर्थ यात्री सेवा केंद्र में मौजूद ज्योति किशन आमगे
विज्ञापन
भिवाड़ी। कोटकासिम में गोपाष्टमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नंदी गौशाला कोटकासिम में पहुंचकर गाय माता की विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गायों को गुड़ खिलाकर उनकी आराधना की तथा गौ रक्षा के प्रति कटिबद्धता जाहिर करते हुए शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री मुकेश सैनी ने गाय की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गाय न केवल हिंदू संस्कृति का अभिन्न अंग है, बल्कि कृषि, दूध उत्पादन, गोमूत्र और गोबर से बनी औषधियों के माध्यम से मानव जीवन को समृद्ध करती है। सैनी ने गायों के रखरखाव और सुरक्षा के लिए व्यावहारिक उपाय सुझाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि गौशालाओं की देखभाल में सक्रिय भूमिका निभाएं ताकि गायें सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें