फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 7316 पर, मौत की संख्या बढ़कर 35

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को 72 नए केस के साथ जिले में कोविड-19 संक्रमितों का आंकड़ा 7316 पर पहुंच गया है। वहीं एक मौत के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 35 पर पहुंच चुका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार तक कुल 87106 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 7316 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 6775 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 35 मरीजों की मौत हुई है। 506 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 79493 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है तथा शेष 297 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। 28 मरीज विभिन्न अस्पतालों में व एक जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती है। 477 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को शहर में मिले 31 संक्रमित मरीज
सीएमओ द्वारा जारी मेडिकल हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को 72 नए मरीजों में से 31 रेवाड़ी शहर, 8 झाडौदा, 7 धारूहेड़ा, 4 बावल, 2-2 कोसली, गोठड़ा, परागपुरा तथा एक-एक केस भैरमपुर, भाकली, काकोडिया, गुजर घटाल, कोनसीवास, जखाला, करनावास, कोलाना, कुण्ड, मोहम्मदपुर, टांकड़ी, जाडरा, गुर्जर माजरी, झोलरी, दडौली व लुखी से संबंधित हैं। 54 ठीक में से 22 रेवाड़ी शहर, 5 धारूहेड़ा, 4 बावल, 3 कोसली, बोहतवास भोंदू, 3 मंदौला, तथा एक-एक केस भैरमपुर भंडगी, खेड़ा मुरार, खोरी, कुण्ड, नैचाना, पातुहेडा, बिठवाना, माजरा श्योराज, शहबापुर, बनीपुर, भाडावास, जाटूवास, मोहदीनपुर, माढिया कलां, मन्दौला, पाली, रसगण व भडंगी से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें