रेवाड़ी। रेलवे ने रेवाड़ी से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। मदार-रेवाड़ी-मदार रेलसेवा में 1 अगस्त से 31 अगस्त तक पांच द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी।
वहीं रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवा में भी 1 अगस्त से 31 अगस्त तक पांच द्वितीय साधारण श्रेणी के कोच बढ़ाए जाएंगे। रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा में 1 अगस्त से 31 अगस्त तक पांच द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बे अतिरिक्त लगाए जाएंगे। रेवाड़ी-फुलेरा रेल सेवा में भी यात्रियों की सुविधा के लिए पांच अतिरिक्त द्वितीय साधारण श्रेणी के कोच जोड़े जाएंगे।
रेलवे ने जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर रेल सेवा में भी 1 अगस्त से 31 अगस्त तक पांच अतिरिक्त द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बे लगाने का निर्णय लिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी और सफर अधिक सुविधाजनक होगा। उन्होंने बताया कि सभी ट्रेनों का संचालन समय और ठहराव पहले की तरह ही रहेगा।