फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 96 हजार रुपये निकाले

Tue, 28 Jul 2026 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के एक एटीएम बूथ में आरोपी ने एक लड़के का डेबिट कार्ड बदलकर 96 हजार रुपये निकाल लिए। इसकी शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पूर्ण नगर निवासी सरिता देवी ने बताया कि 24 जुलाई को उसका बेटा धारूहेड़ा चुंगी स्थित पेट्रोल पंप के पास लगे एचडीएफसी के एटीएम बूथ में रुपये निकालने गया था। दोपहर करीब ढाई बजे जब वह एटीएम पहुंचा तो वहां पहले से एक युवक मौजूद था।
शिकायत के अनुसार बेटे ने जब डेबिट कार्ड से रुपये निकालने का प्रयास किया तो वहां खड़े युवक ने उसे बताया कि मशीन खराब है और दूसरी मशीन से पैसे निकाल लो। इसके बाद जब उसका बेटा दूसरी मशीन से रुपये निकालने लगा तो आरोपी ने चालाकी से उसका डेबिट कार्ड बदल लिया।
विज्ञापन

आरोपी द्वारा कार्ड बदलने के बाद उसके खाते से 96 हजार रुपये निकाल लिए गए। खाते से पैसे निकलने का संदेश मिलने के बाद ठगी का पता चला।
इसके बाद सरिता देवी ने मामले की शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी। पुलिस एटीएम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें