फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सैनिक स्कूल का एनसीसी के ग्रुप कमांडर ने किया निरीक्षण

Fri, 13 Nov 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गांव गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल दौरा करते एनसीसी रोहतक ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राम
विज्ञापन
कुंड। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय रोहतक के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रामनरेश ने शुक्रवार को गांव गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एनसीसी इकाई की गतिविधियों, प्रशिक्षण व्यवस्था, दस्तावेज और उपकरणों को देखा।
विज्ञापन

विद्यालय पहुंचने पर कैडेट्स ने उनका स्वागत किया। विशेष प्रार्थना सभा में रामनरेश ने सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और आत्मानुशासन को सफलता का आधार बताया। उन्होंने व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से तनावमुक्त रहने, एकाग्रता बढ़ाने, धैर्यपूर्वक परिस्थितियों का सामना करने और दृढ़ संकल्प बनाए रखने के गुर सिखाए।
उन्होंने कैडेट्स को सेना, नौसेना और वायुसेना में कॅरिअर बनाने के साथ जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। महिला सशक्तीकरण, साइबर सुरक्षा, आधुनिक तकनीक और कौशल विकास पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने वर्ष 2026 की एनडीए लिखित परीक्षा में विद्यालय के 32 कैडेट्स की सफलता पर विद्यालय प्रशासन और स्टाफ की सराहना की। निरीक्षण के दौरान फायरिंग, मैप रीडिंग, ड्रिल, आपदा प्रबंधन और सामाजिक सेवा से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली।
उप प्राचार्या एवं एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर स्क्वाड्रन लीडर वंदना चौधरी ने पीपीटी के माध्यम से कंपनी की गतिविधियों, प्रशिक्षण, बजट और प्रस्तावित कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया। ग्रुप कमांडर ने कैडेट्स के अनुशासन और अभिलेखों के रखरखाव को संतोषजनक बताया।
उन्होंने एनसीसी इकाई के कार्यों की सराहना करते हुए विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया और विजिटर्स बुक में शुभकामना संदेश लिखा। प्राचार्य कैप्टन (भारतीय नौसेना) ब्रिज किशोर ने एनसीसी को चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम बताया। इस अवसर पर एनसीसी सेकंड ऑफिसर गौरव उपाध्याय, पीआई स्टाफ और एनसीसी कार्यालय के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें