फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विधायक ने कृषि मंत्री को बताईं समस्याएं

Sun, 25 May 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 1गांव टीट में पहुंचने पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह का स्वागत करते विधायक डॉ - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। क्षेत्र में रविवार को पहुंचे कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा को विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने क्षेत्र की समस्याएं बताईं। कृषि मंत्री समस्याओं को दूर कराने का आश्वासन दिया।
कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा और बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार गांव टीट में दिनेश यादव के कार्यालय बीएमआर परिसर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने पहुंचे। इस मौके पर दिनेश यादव टीट, जीतू चेयरमैन, प्रदीप ठेकेदार ने कृषि मंत्री, विधायक व जिलाध्यक्ष का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कृषि मंत्री के सामने क्षेत्र की समस्याएं रखीं जिसे उन्होंने पूरा कराने का आश्वासन दिया। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से सभी वर्ग खुश है। योजनाओं का लाभ आम आदमी को मिल रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, हिमांशु पालीवाल, जीतू चेयरमैन, उप चेयरमैन पंकज यादव, महामंत्री प्रदीप ठेकेदार नारायणपुर, , सरपंच हेमंत यादव, एडवोकेट अशोक यादव व नंबरदार अशोक यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें