फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खांसी, जुकाम और बुखार के पीड़ितों की होगी आरटीपीसीआर जांच

Sun, 25 May 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। गुरुग्राम में कोरोना के केस मिलने के बाद जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सिविल अस्पताल में आने वाले खांसी, जुकाम और बुखार के पीड़ितों की आरटीपीसीआर जांच कराने का निर्णय लिया गया है। ऐसे मरीजों की निगरानी भी की जाएगी।
कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को गाइडलाइन भेज दी गई है। जिले में कोरोना का कोई केस नहीं आया है लेकिन एहतियात के तौर पर सावधानी बरतने का सुझाव दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में कोविड स्पेशल वार्ड बना दिया गया है। यहां 10 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की गई है। सिविल अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट हैं। दोनों से कुल 1500 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन जनरेट हो रही है।
बावल सीएससी और कोसली सब डिविजनल सामान्य अस्पताल में 250-250 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट हैं। सभी ऑक्सीजन प्लांट और अन्य व्यवस्था को सुचारु करने के निर्देश दिए गए हैं।


घबराने की जरूरत नहीं, सतर्कता बरतें : डॉ. दीपक

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि सिविल अस्पताल, प्रत्येक सीएचसी और कोसली सामान्य अस्पताल में बेड आरक्षित किए गए हैं। जिले में कोरोना का कोई केस नहीं है। अगर जरूरत पड़ी तो और बेड बढ़ा दिए जाएंगे। कोरोना को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। अगर लक्षण महसूस होने पर जांच कराएं और उचित उपचार करवाएं। कोरोना के लक्षणों में नाक बहना, खांसी, बुखार, सिर दर्द, गले में खरास व उल्टी दस्त शामिल हैं।
विज्ञापन


कोरोना को लेकर कोई सख्ती नहीं बरती गई है लेकिन एहतियात के तौर पर सावधानी बरतना जरूरी है। भीड़ वाले स्थान पर मास्क लगाएं, हाथों की सफाई करें, सामाजिक दूरी का पालन करें, साफ-सफाई रखें, मुंह और नाक न छुएं, स्वस्थ जीवनचर्या अपनाएं, पौष्टिक भोजन के साथ ही नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें