फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विधायक ने मार्केट कमेटी कार्यालय का औचक निरीक्षण कर सरसों व गेहूं खरीद व्यवस्था की जानकारी ली

विज्ञापन
फोटो : 13रेवाड़ी अनाज मंडी में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव औचक निरीक्षण करते हुए। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शनिवार सुबह अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तथा सरसों व गेहूं खरीद व्यवस्था की जानकारी ली। रेवाडी विधायक के औचक निरीक्षण से कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

उन्होंने हाजिरी रजिस्टर सहित खरीद कार्यों की भी जानकारी हासिल की। इस दौरान मंडी में फसल बेचने पहुंचे किसानों से भी बातचीत की। इस पर किसानों ने खरीद व्यवस्था पर संतोष जताया। इसके उपरांत विधायक ने श्रमिकों के लिए बनाई गई अटल कैंटीन का भी निरीक्षण किया तथा वहां बन रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। उन्होंने कहा कि भोजन की गुणवत्ता में कमी नहीं रहनी चाहिए।

इस मौके पर विधायक ने सख्त लहजे में कहा कि इस समय सरसों व गेहूं की जमकर आवक हो रही है। इसलिए कोई भी अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरते। किसानों को फसल बेचने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। फसलों का उठान भी निरंतर होता रहे, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। क्योंकि फसलों का उठान नहीं होगा तो मंडी में अव्यवस्था बनना लाजमी है। इसके अलावा बिजली-पानी के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से भी आवश्यक कदम उठाने में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें