फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं

Fri, 30 Oct 2026 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने वीरवार को सेक्टर 1 स्थित अपने कार्यालय में नागरिकों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं और मांगें विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और लोगों को उनकी समस्याओं के शीघ्र निवारण का भरोसा दिलाया। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि हरियाणा सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन


कृष्ण कुमार ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में तत्परता बरतते हुए नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें