फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बीडीपीओ कार्यालय में विधायक ने सुनीं समस्याएं

Sat, 07 Jun 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। विधायक अनिल यादव ने गांव जाटूसाना के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में जन समस्याएं सुनीं। इस मौके पर कोसली के एसडीएम विजय कुमार यादव भी मौजूद रहे।
विधायक अनिल यादव ने गांव जाटूसाना, बेरली, हासावास, गोरावड़ा, पाल्हावास के लोगों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर अवैध कब्जे, सड़क, पानी की समस्याएं प्रमुखता से आईं। सड़क और राजकीय विद्यालय, पशु अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र, जलघर के लिए नया भवन बनवाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि ग्रामीण विकास के जो कार्य चंडीगढ़ से होने हैं, उनको वे मंत्री एवं उच्चाधिकारियों से मिलकर जल्द पूरा करवाने का प्रयास करेंगे। बीडीपीओ ब्लॉक में विधायक अनिल यादव ने ग्रामीणों से पौधारोपण और जलसंरक्षण करने की अपील की। इस मौके पर एसडीएम विजय कुमार यादव ने भी अधिकारियों को गांवों की समस्याओं का समाधान करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें