फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक यात्रा निकाल कर दिया चरित्र निर्माण का संदेश

विज्ञापन
शहर में वैदिक यात्रा निकालते गुरूकुल के बच्चे। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। नई सब्जी मंडी स्थित आर्य समाज मंदिर में एक सप्ताह से चल रहे चरित्र निर्माण व आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन वैदिक यात्रा निकाली गई। इसमें किशोरों और युवाओं ने गुरुकुलीय प्रदर्शन करते हुए चरित्र और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का संदेश दिया।
विज्ञापन

यात्रा मंदिर से आरंभ होकर रेलवे रोड, झज्जर चौक, मोती चौक से होते हुए पुरानी सब्जी मंडी से वापस मंदिर तक पहुंची। इस दौरान बच्चों ने योग व लाठी चलाने का प्रदर्शन किया। वाहन में सवार आचार्य रामतीर्थ ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ कराया तथा पर्यावरण शुद्धि का संदेश दिया। मंदिर प्रबंधन समिति के प्रधान देशराज आर्य की अध्यक्षता में पांच जून से आरंभ हुए युवा चरित्र निर्माण शिविर के अंतिम दिन सात दिन तक चलाए गए कार्यक्रम की जानकारी दी गई। प्रधान देशराज आर्य ने कहा कि शिविर में बौद्धिक और शारीरिक शिक्षा, सामान्य व्यावहारिक ज्ञान, भाषण, गायन, तनाव रहित जीवन की कला, आसन प्राणायाम, दंड बैठक, लाठी चलाना, निशानेबाजी, सैनिक प्रशिक्षण, सूर्य नमस्कार, बॉक्सिंग, कराटे, मलखंभ आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
इस मौके पर जसवंत आर्य ने वेद प्रचार मंडल की ओर से आभार प्रकट किया। परिजनों के साथ डॉ. नरेंद्र, लक्ष्मीनारायण, अशोक, सुरजीत, लोकेश, सतीश, दीपक, अनिल, दयाराम आर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें