फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गेहूं और सरसों से अटी मंडी, बारिश से भीगने का खतरा

विज्ञापन
रेवाड़ी अनाज मंडी में फसल को भीगने से बचाने के लिए रखी तिरपाल। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। पिछले 24 घंटे में जिले के मौसम में एकदम से बदलाव देखने को मिला है। बुधवार की देर रात बारिश होने के बाद वीरवार को पूरे दिन बूंदाबांदी की संभावना बनी रही। मौसम को बदलते देख अनाज मंडियों में खुले में पड़ा गेहूं और सरसों के भीगने का खतरा भी बना हुआ है, क्योंकि अभी अनाज मंडी में गेहूं और सरसों का उठान धीमा है।
विज्ञापन

करीब 50 प्रतिशत सरसों और गेहूं अनाज मंडी में पड़ी है। वीरवार को पूरा दिन अनाज मंडी में गेहूं और सरसों की खुले में पड़ी फसल और बोरियों पर तिरपाल डालते हुए आढ़ती और श्रमिक नजर आए। जितनी फसल टीन शेड के नीचे पड़ी हुई है, उतनी ही फसल बाहर भी है। अगर समय पर उठान की प्रक्रिया में तेजी लाई गई होती तो इससे व्यवस्था भी दुरुस्त रहती और किसी प्रकार की समस्या भी नहीं होती। अभी रेवाड़ी अनाज मंडी की स्थिति इस प्रकार की है कि कोई गाड़ी मंडी में प्रवेश कर जाए तो उसके लिए चलने की भी जगह नहीं बचती। आधी सड़क को सरसों और गेहूं की फसल ने घेरा हुआ है। इससे वाहन चालकों को आने-जाने में भी काफी समस्या हो रही है। बड़े वाहन जब मंडी में फसल के उठान के लिए प्रवेश करते हैं तब जाम लग जाता है।

न्यूनतम तापमान सीजन का सबसे अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस

वीरवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। इससे न्यूनतम तापमान का सीजन का रिकॉर्ड भी टूटा है। वीरवार को शाम के समय एकदम से मौसम बदलने के साथ गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। शुक्रवार को भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। फिलहाल आने वाले दो-तीन दिनों में गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलेगी। उसके बाद फिर से गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

ऐसे मौसम में ध्यान रखना जरूरी


फिजिशियन डॉक्टर मनीष ने बताया कि बदलते मौसम में ध्यान रखने की काफी जरूरत है। वृद्ध एवं कमजोर व्यक्तियों की खास देखभाल करें, तेज गर्मी, खासतौर से जब वे अकेले हों तो कम से कम दिन में दो बार उनकी जांच करें। ध्यान रहे कि उनके पास फोन हो, यदि वे गर्मी से बैचेनी महसूस कर रहे हों तो उन्हें ठंडक देने का प्रयास करें। उनके शरीर को गीला रखें, उन्हें नहलाएं और उनकी गर्दन व बगल में गीला तौलिया रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें