फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: छठ पर्व को लेकर बाजार में चहल पहल

विज्ञापन
धारूहेड़ा में छठ पूजा की बेची जा रही सामग्री। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही फिर से बाजारों में रौनक लौट आई है और श्रद्धालु पूजन सामग्री की खरीदारी में जुटे हैं। हालांकि इस बार सूप, दउरा और डाला सहित अन्य पूजन सामग्री के दामों में बढ़ोतरी से लोगों को अधिक खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

छठ पूजा में बांस से बने दउरा और सूप का विशेष धार्मिक महत्व होता है। मार्केट में पूजन सामग्री बेचने वाले राहुल और गजराज ने बताया कि इस साल इन वस्तुओं की मांग में करीब 30 प्रतिशत वृद्धि हुई है। वर्तमान में सूप 120 से 150 रुपये और दउरा 150 से 250 रुपये तक बिक रहा है। बांस की कीमत और मजदूरी दर बढ़ने के कारण दामों में यह वृद्धि हुई है।
फलों के बाजारों में भी कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। छठ पूजा के लिए आवश्यक फलों जैसे सेब, केला, अनार, संतरा और नारियल के दाम सामान्य से अधिक हैं। कपड़ा बाजार में भी रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन

छठ पूजन के लिए आवश्यक वस्तुओं में नई साड़ी, बांस की टोकरियां, दूध और जल के पात्र, थाली, चम्मच, गन्ने, शकरकंदी, अदरक का पौधा, मूली, सिंघाड़ा, पान, सुपारी, मिठाई, गुड़, गेहूं, चावल का आटा, दीपक, धूप, सिंदूर, कलावा, कुमकुम, शहद आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

बाजारों में इन सभी वस्तुओं की बिक्री में तेजी आई है। आने वाले दिनों में जैसे-जैसे पर्व नजदीक आएगा, भीड़ और बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें