फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भटके बच्चे को परिजनों के हवाले किया

Sat, 19 Jul 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने एनएच-48 कापड़ीवास फ्लाईओवर के पास भटक कर पहुंचे 12 वर्षीय बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द किया। बच्चे के सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन


पुलिस को एनएच-48 कापड़ीवास फ्लाईओवर के पास एक 12 साल के बच्चे के लावारिस हालत में घूमने की सूचना शुक्रवार को मिली। इसके बाद थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चे से उसके परिवार के बारे में पूछताछ की। बच्चे को थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा लाया गया। आसपास के इलाके में उसके परिजनों की तलाश शुरू की गई।
पता चला कि बच्चा मूलरूप से दिल्ली के बिजवासन का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया तो बच्चे के पिता ने बताया कि रात के समय उसका बेटा घर से बिना बताए कहीं चला गया था। उसकी गुमशुदगी बारे संबंधित पुलिस थाने से संपर्क भी किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें