फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नागरिक अस्पताल में फुट ओवरब्रिज की लिफ्ट अभी भी बंद

Sat, 14 Feb 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। ट्रामा सेंटर से सरकुलर रोड पर स्ट्रेचर पर मरीज को नागरिक अस्पताल लेकर जाते तिमारदार। स
विज्ञापन
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल और ट्राॅमा सेंटर को जोड़ने वाला फुट ओवरब्रिज (एफओबी) डेढ़ साल पहले बनकर तैयार हो चुका है। एफओबी में मरीजों और दिव्यांगों के लिए लिफ्ट का काम लगभग 9 महीने पहले पूरा हो गया था लेकिन कुछ खामियों के कारण लिफ्ट चालू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

अस्पताल में आने वाले लोग और स्टाफ पैदल एफओबी का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन लिफ्ट न होने से सुविधा पूरी तरह नहीं मिल पा रही है।

एफओबी बनने से ट्राॅमा सेंटर से नागरिक अस्पताल तक पैदल आवागमन आसान हो गया है। लिफ्ट चालू न होने के कारण मरीजों को सरकुलर रोड से स्ट्रेचर पर ले जाया जाता है। यह सड़क शहर का प्रमुख मार्ग है, जिस पर काफी ट्रैफिक होता है।

रोजाना करीब दो हजार होती है ओपीडी
नागरिक अस्पताल के मल्टीस्पेशलिटी नए भवन को 2017 में शुरू किया गया था। नए भवन के बाद ओपीडी में काफी वृद्धि हुई है। वर्तमान में अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी में 1800 से 2000 मरीज आते हैं। ट्राॅमा सेंटर और नागरिक अस्पताल के बीच सड़क पर ट्रैफिक की समस्या के कारण एफओबी का निर्माण किया गया था लेकिन लिफ्ट न होने से मरीजों और दिव्यांगों को अभी भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मरीजों और दिव्यांगों को नहीं मिली सुविधा
एफओबी पर ट्राॅमा सेंटर और नागरिक अस्पताल की तरफ दो-दो लिफ्ट तैयार हैं। एक लिफ्ट स्ट्रेचर से मरीजों को शिफ्ट करने और दूसरी दिव्यांगों व अन्य मरीजों के लिए है। बाकी लोग स्टेयर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। 2019 में एफओबी को मंजूरी मिलने के बाद 2023 में निर्माण कार्य शुरू हुआ। लिफ्ट चालू न होने के कारण ट्रामा सेंटर में उपचार के बाद मरीजों को नागरिक अस्पताल में ले जाने और मृतक शवों को शिफ्ट करने में कठिनाई हो रही है। अब भी मरीजों और शवों को ट्रैफिक के बीच स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ता है।

वर्जन
सिविल अस्पताल की कमेटी ने निरीक्षण के दौरान लिफ्ट में कुछ कमियां पाई थीं। पीडब्ल्यूडी विभाग की तकनीकी विंग को कमियां बताई गई हैं। कमियां दूर होने के बाद मरीजों और दिव्यांगों को लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।- डॉ. नरेंद्र सिंह दहिया, सिविल सर्जन।

रेवाड़ी। ट्रामा सेंटर से सरकुलर रोड पर स्ट्रेचर पर मरीज को नागरिक अस्पताल लेकर जाते तिमारदार। स

रेवाड़ी। ट्रामा सेंटर से सरकुलर रोड पर स्ट्रेचर पर मरीज को नागरिक अस्पताल लेकर जाते तिमारदार। स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें