कार्यक्रम में आने पर वक्ता का स्वागत करते शिक्षक। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। राजकीय कन्या महाविद्यालय में सब्जेक्ट सोसाइटी ऑफ सोशल साइंसेज के तत्वावधान में एक दिवसीय महाविद्यालय स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर का जीवन बलिदान, सहिष्णुता और धर्म की रक्षा का प्रतीक है।
सेमिनार में मुख्य वक्ता एसोसिएट प्रोफेसर (इतिहास) डॉ. कर्मवीर ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने न केवल अपने धर्म की रक्षा की, बल्कि पूरे मानव समाज के लिए अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में भी गुरु तेग बहादुर की शिक्षाएं सामाजिक समरसता और धार्मिक सहिष्णुता के लिए प्रासंगिक हैं।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं तमन्ना, महक, चांदनी और नीलाक्षी ने गुरु तेग बहादुर की जीवनी और उनके बलिदान की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक प्रासंगिकता पर अपने विचार रखे।
सेमिनार के अंत में सभी छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने गुरु तेग बहादुर जी के जीवन से प्रेरणा लेकर नैतिक मूल्यों और मानवता के संरक्षण की शपथ ली।
मंच संचालन पवन तंवर ने किया। कार्यक्रम में डॉ. हरीश, डॉ. सुनील कुमार, नरेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, डॉ. स्वाति, राजकुमार, दीपक कुमार, संदीप सिंह, डॉ. दीपक, डॉ. प्रियंका, ज्योति, क्षिप्रा सहित संपूर्ण स्टाफ मौजूद रहा।