फोटो : 12शॉल ओढ़ाकर महिला को सम्मान देेते भारत विकास परिषद शाखा के पदाधिकारी। स्रोत : संस्थ
रेवाड़ी। भारत विकास परिषद शाखा की ओर से संस्कार प्रकल्प के तहत विश्व मातृ दिवस के उपलक्ष्य में माताओं का उनके निवास स्थान पर जाकर शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर प्रांतीय संयोजक (पर्यावरण) मुकेश सैनी ने कहा कि पूरी दुनिया में एक मां ही है जो जन्म के बाद से हर पल किसी चट्टान की तरह अपने बच्चों के साथ खड़ी रहती है। मां की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।
इस मौके पर शाखा संरक्षक रमेश सचदेवा, शाखा उपाध्यक्ष डाक्टर, कोषाध्यक्ष प्रेम मेहंदीरता, अनिल सैनी, हुकुमचंद, नितिन गोयल व राकेश कुमार उपस्थित थे।