फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीजन का सबसे गर्म दिन, पारा 40 डिग्री पहुंचा

विज्ञापन
बावल मार्ग पर गर्मी से बचाव के लिए कपड़ा सिर पर ढक जाती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। मंगलवार को जिले में इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह से ही तेज धूप के साथ दिन की शुरूआत हुई और पूरे दिन आसमान साफ रहने के कारण गर्मी का असर लगातार बढ़ता गया।
विज्ञापन

दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम देखने को मिली और लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में रहने को मजबूर रहे। बाजारों में भी दोपहर के समय सन्नाटा नजर आया। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक अब भी महसूस की जा रही है जिससे लोगों को कुछ राहत मिल रही है।

20 अप्रैल तक मौसम बदलने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 20 अप्रैल तक मौसम बदलने की संभावना है। 15 और 16 अप्रैल को मौसम साफ और शुष्क रहने की उम्मीद है जिससे तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं 17 और 18 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। 19 और 20 अप्रैल को मौसम फिर से साफ और शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप जारी रहने के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस)
दिन- अधिकतम -न्यूनतम
14 अप्रैल 40 16.4
13 अप्रैल36.016.0
12 अप्रैल -35.018.5
11 अप्रैल 36.616.0
10 अप्रैल32.515.6
9 अप्रैल27.515.0
8 अप्रैल27.515.0
7 अप्रैल27.517.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें