फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1989 में की गई थी इतिहास विभाग की स्थापना : डॉ. बलकार

विज्ञापन
इंडक्शन कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी व शिक्षकगण। स्रोत : विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विकास बत्रा द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई और उनके द्वारा विभिन्न विषयों पर विश्वविद्यालय की अकादमी गतिविधियां, पेपर से संबंधित विभिन्न प्रकार की चर्चाएं, परिसर से संबंधित अन्य गतिविधियों की विभिन्न जानकारियां उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. बलकार सिंह ने विभाग के बारे में विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने कहा कि इतिहास विभाग की स्थापना 1989 में की गई थी। इतिहास विभाग इस विश्वविद्यालय के पुराने विभागों में से एक है। इससे पहले रीजनल सेंटर के रूप में यह विभाग स्थापित हुआ था।
इसके बाद स्वतंत्र रूप से विश्वविद्यालय जब 2013 में स्थापित हुआ तब इस विभाग की स्थापना हुई। इसी के साथ अन्य फैकल्टी मेंबर्स के द्वारा भी विभिन्न प्रकार की अकादमिक, सांस्कृतिक एवं विश्वविद्यालय परिसर से संबंधित सुविधाओं की जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मंच का संचालन विद्यार्थी प्रीति यादव और अंजली कुमारी ने किया। इसी के साथ विभाग के शिक्षक डॉ. कमलेश नरवाना, डॉ. बीरेंद्र सिंह, डॉ. अविनाश आर्य, डॉ. मंजू एवं डॉ. रितु के द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को संपन्न किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें