फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने किया बेहाल, पारा 44 डिग्री के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के तापमान में हो रही लगातार बढ़ोतरी से लोगों के साथ पशु-पक्षियों का बुरा हाल है। वीरवार को शहर का तापमान 44 डिग्री पार कर गया। यह इस साल का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह से शाम तक चिलचिलाती धूप में लोग छांव तलाशते नजर आए। घर से निकलते ही ऐसा लगता था कि जैसे आसमान से आग बरस रही हो। वहीं, गर्मी बढ़ने के साथ ही मिट्टी के बर्तनों की बिक्री शुरू हो गई है। मांग बढ़ने पर मिट्टी के बर्तन विक्रेताओं ने शहर में जगह-जगह दुकानें लगा रखी हैं। दिन का तापमान एक डिग्री तापमान की बढ़ोतरी के साथ एक बार फिर अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
दिनभर तेज धूप और गर्म हवा के चलने से लोग बेहाल रहे। लोगों को घरों में कूलर पंखे से भी राहत नहीं मिली। दोपहर में तो सूरज आग उगल रहा था। वीरवार को इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। तेज गर्मी और लू के चलते सड़कों पर दोपहर में कर्फ्यू सा लगा रहा। लोग दोपहर में घरों से बाहर कम ही निकले। पिछले एक सप्ताह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने से गर्मी का असर भी तेज होता जा रहा है। कुछ दिन पहले बारिश होने से तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट गई थी, लेकिन पिछले एक सप्ताह से यह तापमान एक दो डिग्री बढ़ता गया और एक बार फिर 44.2 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

सुबह 8 बजे ही 30 डिग्री पहुंचा तापमान
शहर में वीरवार को सुबह से ही अंगारे बरसने लगे थे। सुबह 8 बजे का पारा 20 डिग्री था, जबकि 10 बजे 35 डिग्री, 12 बजे पारा 42 डिग्री, 1 बजे 43 डिग्री को पार गया। दोपहर तीन बजे तापमान 44.2 डिग्री पहुंच गया। इस तरह सुबह से दोपहर तक पारे की रफ्तार तेज रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें