रेवाड़ी। विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद मंगलवार को जिला के गांव रघुनाथपुरा, हरजीपुर, ढाणी सुदरोज, गोपालपुरा-प्राणपुरा, बिठवाना, कमालपुर, खरसानकी, जैतड़ावास, अलावलपुर, नारायणपुर, डालियाकी व रामपुरा में पहुंची।
बावल विधानसभा के गांव रघुनाथपुरा में हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार, गांव बिठवाना में निदेशक नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद के जिला प्रभारी असीम कुमार, गांव हरजीपुर व गांव ढाणी सुंदरोज में जिला परिषद अध्यक्ष मनोज कुमार, गोपालपुरा-प्राणपुरा में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुमारी गीता, गांव कमालपुर में भाजपा नेता राम सिंह सांवरिया, गांव सरसानकी में विकसित भारत संकल्प यात्रा संयोजक युद्धवीर फोगाट, गांव जैतड़ावास व गांव डालियाकी में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली , गांव गढ़ी अलावलपुर में भाजपा नेता रामपाल यादव, गांव नारायणपुर में जिला सचिव मुकेश देवी, गांव रामपुरा में जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिल यादव ने बतौर मुख्य अतिथि यात्रा का स्वागत करते हुए लाभार्थियों से सीधा संवाद किया।
हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन इंजी. कृष्ण कुमार ने लाभार्थियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा अंत्योदय के सपने को साकार कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में कारगर साबित हो रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों की संख्या मं प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है।
ड्रोन खेती सहित प्राकृतिक खेती को दिया जा रहा है बढ़ावा
निदेशक असीम कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से कृषि की आधुनिक ड्रोन तकनीक के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं ताकि हमारे किसान ज्यादा से ज्यादा प्राकृतिक खेती की और बढ़े और अच्छा मुनाफा कमा सके। इसके अलावा भी खेती में नई-नई तकनीकों का आविष्कार किया जा रहा है ताकि हमारा किसान कम लागत के साथ अधिक मुनाफा कमा सके।
मुख्य अतिथियों ने विभागीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन
मुख्य अतिथियों ने गांवों में लगाई गई विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित व जागरूक किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने नागरिकों को हमारा भारत-विकसित भारत की शपथ भी दिलाई। इस दौरान लाभार्थियों व आम नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर आधारित ब्रॉशर, कैलेंडर सहित अन्य प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया।