फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सौ करोड़ की लागत से बने चौथा सबसे बड़ा 220 केवी का बिजली सब स्टेशन

Sun, 12 Oct 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएनएल) की ओर से जिले में चौथा सबसे बड़ा 220 केवी का बिजली सब स्टेशन करीब 100 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इससे जिले की अनुमानित 3 लाख की आबादी को निर्बाध बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
यह सब-स्टेशन अंसल टाउन के निकट बनेगा। यहां एचवीपीएन की ओर से जमीन भी चिह्नित की गई है। इसके लिए एस्टीमेट बनाकर जल्द निदेशालय भेज दिया जाएगा। एक तरफ तो हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा अंसल टाउन के निकट सेक्टर-24 25, 30, 31 और गढ़ी बोलनी रोड पर कुछ सोसाइटी विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन

इसके लिए बिजली सप्लाई के लिए सब-स्टेशन की जरूरत को देखते हुए एचवीपीएन ने यह निर्णय लिया है। दूसरी ओर, जिले में लगातार जनसंख्या बढ़ रही है, जिसके लिए जरूरत को देखते हुए निगम यह सब-स्टेशन बना रहा है। इसके लिए एचवीपीएन ने प्लान तैयार कर लिया है, जिसका एस्टीमेट भी बनाना शुरु कर दिया है।
विज्ञापन


भिवाड़ी से मिलती है 60 फीसदी बिजली

जिले में इसके बनने के बाद अब 220 केवी के कुल 4 सब-स्टेशन हो जाएंगे। पहला झज्जर रोड स्थित 220 केवी सब-स्टेशन है, जिसे 400 केवी भिवाड़ी पावर ग्रिड से बिजली मिलती है। दूसरा सब-स्टेशन 220 केवी बावल है, जिसे भी भिवाड़ी 400 केवी पावर ग्रिड को बिजली मिलती है। तीसरा 220 केवी सब-स्टेशन कृष्ण नगर है, जिसे कनीना के 400 केवी एचवीपीएन के धनौंदा सब-स्टेशन से बिजली मिलती है। अब यह चौथे नंबर का होगा, जिसे 400 केवी भिवाड़ी या फिर पचगांव (गुरुग्राम) के पावर ग्रिड से बिजली मिलने की संभावना है। वहीं, गुरुग्राम का 220 केवी मऊ सब-स्टेशन भी लगभग रेवाड़ी को ही बिजली देता है और यह रेवाड़ी डिवीजन के एक्सईएन संजय यादव के अंडर ही आता है। बता दें, हमें भिवाड़ी लगभग 60 प्रतिशत बिजली आपूर्ति करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें