फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 26 दिसंबर को होगी बुनियाद लेवल-1 परीक्षा, 2739 विद्यार्थी लेंगे भाग

Wed, 24 Dec 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पीएमश्री स्कूल बावल। संवाद - फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा 26 दिसंबर को होगी। इसमें जिलेभर से 2739 विद्यार्थी शामिल होंगे। शिक्षा विभाग ने शांतिपूर्ण, पारदर्शी ढंग परीक्षा कराने की तैयारी पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

बुनियाद लेवल-1 परीक्षा के लिए जिले में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से ढ़ाई बजे तक आयोजित होगी। सभी केंद्रों पर केंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक और सहायक स्टाफ की पर्याप्त तैनाती की गई है। अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं नकल रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
शिक्षा विभाग के अनुसार बुनियाद कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग और हरियाणा सरकार द्वारा विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को नौवीं कक्षा से ही जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। इसी क्रम में कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों को बेसिक स्तर पर जेईई-नीट की कोचिंग उपलब्ध करवाई जाती है।
विज्ञापन

इंसेट

एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य
विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। विद्यालय प्रबंधन को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे विद्यार्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना सुनिश्चित करें ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। परीक्षा के दिन विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा आधार कार्ड साथ लाना भी जरूरी किया गया है। बिना आवश्यक दस्तावेजों के किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री, जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इंसेट
ये हैं परीक्षा केंद्र
खंडकेंद्र का नाम
बावलजीजीएसएसएस व पीएमश्री जीएसएसएस
जाटूसानाजीएसएसएस
खोलजीएसएसएस
नाहड़जीएसएसएस
रेवाड़ीजीजीएसएसएस व जीएसएसएस


बुनियाद परीक्षा का शेड्यूल :

प्रथम चरण की परीक्षा26 दिसंबर

परीक्षा का परिणाम20 जनवरी 2026

द्वितीय चरण की परीक्षा30 जनवरी 2026

परीक्षा का परिणाम25 फरवरी 2026

तृतीय चरण की परीक्षा3 अप्रैल 2026

परीक्षा का परिणाम5 मई 2026

दाखिले को लेकर काउंसिलिंग7 मई 2026

नया बैच प्रारंभ15 मई 2026


वर्जन :
मिशन बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा 26 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिलेभर में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। - रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें