फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईटीआई में दाखिला के लिए 3 जुलाई को जारी होगी पहली मेरिट सूची

Wed, 02 Jul 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 12राजकीय महिला आईटीआई में मंगलवार को जानकारी लेतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में ऑनलाइन आवेदन का समय समाप्त हो चुका है। अब 3 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी, चयनित विद्यार्थियों को मैसेज या फोन कॉल के माध्यम से सूचना दी जाएगी।
चयनित विद्यार्थियों को सभी मूल प्रमाण-पत्र के साथ संस्थान में उपस्थित होकर फीस जमा कर प्रवेश लेना होगा। इसके बाद 5 जुलाई को संबंधित दस्तावेजों की संस्थान की ओर से जांच की जाएगी। फीस जमा करवाने की प्रक्रिया 8 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन

जिले में 23 राजकीय व निजी आईटीआई
जिले में 23 राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। इन संस्थानों में विभिन्न व्यवसाय की करीब तीन हजार सीटों पर 2997 आवेदन आए हैं। मेरिट लिस्ट व फीस जमा करने के दौरान भी विद्यार्थियों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक स्थापित की गई हेल्प डेस्क से विद्यार्थी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

यह है दाखिला की प्रकिया

3 जुलाई को पहली मेरिट सूची व सीट आवंटित
5 जुलाई तक दस्तावेजों की जांच
8 जुलाई तक फीस जमा
9 जुलाई को शेष रिक्त सीटों का विवरण जारी होगा
9 से 10 जुलाई तक विकल्प दोबारा भरने के लिए पोर्टल खुलेगा
11 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची व सीट आवंटित होगी
11 से 14 जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन
15 जुलाई तक फीस जमा होगी
16 जुलाई को शेष रिक्त बची सीटों का विवरण जारी होगा
वर्जन
आईटीआई में दाखिले को लेकर पोर्टल पर 2997 आवेदन आए हैं। अब संस्थानों की ओर से दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 3 जुलाई को छात्रों के पास मैसेज जाएगा। वह तुरंत अगले दिन से फीस जमा करवाकर दाखिले ले सकेंगे। अन्य छात्र भी संस्थान में पहुंचकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
-सुनील कुमार यादव, प्राचार्य, राजकीय बाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें