फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बेरली कलां में जिले का सबसे ऊंचा 160 फीट का रावण तैयार

विज्ञापन
फोटो : 12बेरली कलां गांव में तैयार किया जा रहा रावण का पुतला। संवाद
विज्ञापन
विशाल जैमिनी
विज्ञापन

रेवाड़ी। विजयदशमी के दिन दहन के लिए गांव बेरली कलां में जिले का सबसे ऊंचा 160 फीट का रावण तैयार किया जा रहा है। दशहरे से ठीक एक दिन पहले क्रेन की मदद से रावण को खड़ा किया जाएगा। रावण दहन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोसली से विधायक अनिल यादव होंगे।
बेरली कलां गांव में सर छोटे लाल रामलीला क्लब की ओर से 160 फीट ऊंचे रावण का निर्माण कराया जा रहा है। इस क्लब का गठन आजादी से पहले हुआ था। तभी से यहां रामलीला का मंचन किया जा रहा है। यहां की रामलीला में 10 वर्ष के बच्चे से लेकर 80 साल के बुजुर्ग तक विभिन्न किरदार निभाते हैं। अहम बात यह है कि हर साल यहां जिले का सबसे ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाता है।
विज्ञापन

पिछले दो साल पहले 151 फीट ऊंचे रावण का गांव में दहन किया गया था। इस बार रावण की ऊंचाई ओर ज्यादा की गई है। 160 फीट का रावण का पुतला तैयार हो रहा है। रावण का मुंह 20 फीट, मुकुट 20 फिट, छत्र 25 फीट, रावण का धड़ 70 फीट और पैरों की लंबाई 25 फीट है। क्लब के प्रधान जयवीर ने बताया कि पुतले के निर्माण में पौने दो लाख रुपये का खर्च आया है। यह पुतला पंद्रह दिन में तैयार हो जाएगा।

70 वर्षों से रामलीला परंपरा, रविवार से होगा मंचन:
गांव बेरली कलां में सर छोटेलाल रामलीला क्लब की तरफ से पिछले लगभग 70 वर्षों से रामलीला मंचन की परंपरा निभाई जा रही है। इस बार भी गांव के कलाकार पिछले 20 दिनों से लगातार रिहर्सल कर अपनी-अपनी भूमिकाओं की तैयारी कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस मंचन में गांव के बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी मिलकर भागीदारी निभाते हैं।
विज्ञापन

क्लब के प्रधान जयवीर ने जानकारी दी है कि रविवार से रामलीला मंचन का शुभारंभ किया जाएगा। पहले दिन शिव-पार्वती संवाद, रावण, कुंभकरण एवं विभीषण द्वारा ब्रह्मा जी से वरदान मांगने का प्रसंग और श्रवण कुमार की कथा का मंचन किया जाएगा। जिसमें भगवान शिव की भूमिका संजीव, माता पार्वती की प्रवीन, नारद मुनि की कृष्ण, कामदेव की मनजीत, भगवान विष्णु की तरुण, विश्व मोहिनी की मनीष, श्रवण कुमार की विक्रम और राजा दशरथ की भूमिका रामकिशन निभाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें