फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मार्केट कमेटी के सचिव ने मंडी का किया निरीक्षण, सुविधाएं जांची

विज्ञापन
मंडी में साफ सफाई करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर स्थित नई अनाज मंडी में मार्केट कमेटी प्रशासन की तरफ से शनिवार को सुविधाओं को लेकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र यादव ने पानी, शौचालय और साफ सफाई का जायजा लिया। जहां पर वाटर कूलर बंद था, उसे चालू करवाया गया। साथ ही जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर भी हटाए गए। एक दिन पहले जहां साफ सफाई का अभाव था, उसके बाद निरीक्षण कर जगह चिह्नित की गई। मौके पर ही सफाई व्यवस्था ठीक करवाई गई। साथ ही वाटर कूलरों के पास गंदगी को भी हटवाया गया। दरअसल, अभी किसान मंडी में बाजरा लेकर पहुंच रहे हैं। ऐसे में पीने के पानी की जगह पर साफ सफाई करवाई गई है। मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार को अनाज मंडी का उन्होंने खुद निरीक्षण किया। शौचालय भी चालू हैं। सारी व्यवस्थाएं हैं। फिलहाल किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए मार्केट कमेटी बेहतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें