फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिला नगर योजनाकार की टीम ने अवैध निर्माण पर चलवाया बुलडोजर

Fri, 27 Jun 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 11अवैध निर्माण पर चल रहा बुलडोजर। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की टीम ने शहर क्षेत्र में बने 30 मीटर हरित पट्टी में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाया। नारनौल रोड पर नौ अवैध निर्माणों को ध्वस्त कराया। गोठड़ा ठप्पा खोरी में 3 एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी में 15 डीपीसी, दो चहारदीवारी और अवैध निर्माण को गिरवाया।
टीम ने रामपुरा में लगभग 2 एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनी में प्रारंभिक चरण में कच्चे रोड के नेटवर्क को ध्वस्त करा दिया। जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस प्रशासन की सहायता से कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

डीटीपी मनदीप सिंह सिहाग ने बताया कि किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले नियमानुसार अनुमति लें। अवैध काॅलोनी काटने वाले प्रापर्टी डीलर आमजन को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाट बेच देते हैं।
विज्ञापन

उस समय जिस व्यक्ति द्वारा वह प्लाट खरीदा गया है वह अपने आप को ठगा हुआ महसूस करता है। इसलिए आमजन से बार-बार यही अपील की जाती है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाॅट न खरीदें ताकि आमजन की कमाई बेकार न जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें