फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Wed, 14 Oct 2026 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश ने मंगलवार को किशनगढ़बास और तिजारा पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित मतदान के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी किशनगढ़बास सत्यवीर सिंह सहित संबंधित अधिकारी और बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने किशनगढ़बास क्षेत्र के राजकीय विद्यालय धमुकड़, बाघोड़ा और मिर्जापुर के अलावा तिजारा क्षेत्र के राजकीय विद्यालय जेरौली, खलीलपुर, हसनपुर माफी, बाघोर और सरहेटा स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
उन्होंने बीएलओ से मतदाताओं की संख्या, केंद्रों की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कक्षों में पर्याप्त रोशनी के लिए जरूरत के अनुसार अतिरिक्त लाइट लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सभी केंद्रों पर पेयजल, बिजली, रैंप और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही अधिकारियों को मतदान से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें