फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कई दिनों से जमा सीवर के गंदे पानी की सड़क से निकासी हुई

विज्ञापन
बिजली बोर्ड के सामने मार्ग से पानी की हुई निकासी। संवाद
विज्ञापन
बावल। रेवाड़ी रोड पर बिजली बोर्ड के सामने पिछले कई दिनों से जमा सीवर के गंदे पानी की निकासी आखिरकार कर दी गई है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जन स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान कराया। पानी निकाले जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दुकानदार ईश्वर सिंह ने बताया कि वह काफी दिनों से इस समस्या से जूझ रहे थे। उनकी किराना दुकान के सामने गंदा पानी भर जाने से दुकानदारी बुरी तरह प्रभावित हो रही थी।
बदबू के कारण ग्राहकों का आना-जाना कम हो गया था और बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ था। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

ईश्वर सिंह ने बताया कि सड़क पर गंदा पानी जमा होने से हजारों राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हालात ऐसे हो गए थे कि वहां से निकलना भी मुश्किल हो गया था। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी विनोद बागड़ी ने बताया कि पानी की समस्या को ठीक करवा दिया गया है।

बिजली बोर्ड के सामने मार्ग से पानी की हुई निकासी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें